news-details

बंद मकान से 40 लाख के पुश्तैनी जेवर चोरी

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर के रमईपुर स्थित बाजपुर मोड़ पर चोरों ने रेल मंत्रालय में तैनात अधिकारी के बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 40 लाख रुपये के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 300 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के 15 आइटम ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बाजपुर मोड़ निवासी अपूर्व बाजपेयी दिल्ली में रेल मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर (एसओ) के पद पर तैनात हैं। उनकी मां राधा देवी मकान में अकेली रहती हैं। लगातार बारिश और जलभराव के कारण वह 27 सितंबर को रिश्तेदार के घर चली गई थीं। किरायेदार भी अपने घर गई हुई थी, जिसके चलते मकान बंद पड़ा था।19 अक्टूबर को किरायेदार सीता ने फोन कर मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा मिला और जेवर गायब थे। परिवार ने चोरी गए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है।घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस चोरी का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।