news-details

बूथ मजबूती के संकल्प के साथ भाजपा ने किए सम्मेलन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों औरैया, दिबियापुर और विधूना में बूथ सम्मेलन आयोजित किए। सम्मेलनों में बूथ संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया।औरैया विधानसभा के सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ से ही मजबूत संगठन तैयार होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को “मेरा बूथ–सबसे मजबूत” के लक्ष्य के साथ काम करना होगा।सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान बूथ अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया।दिबियापुर विधानसभा सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं से लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बनाए रखने और योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने को कहा।विधूना विधानसभा सम्मेलन में जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नियमित बैठकें करने और नए मतदाताओं से जुड़ने का आह्वान किया।तीनों सम्मेलनों में पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों ने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।