news-details

बांदा में शराब के पैसे मांगने पर हमला, पीड़ित ने SP से लगाई गुहार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा जनपद के मुरवल गांव में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बाबू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि इस हमले में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।घटना 7 तारीख की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बाबू के अनुसार, वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी गांव के दो लोग वहां पहुंचे और उससे शराब खरीदने के लिए 500 रुपये मांगने लगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसकी कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद हमलावरों के परिजन भी मौके पर आ गए और कुल्हाड़ी व बरछी लेकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसे बचाने आए उसके साथी भी घायल हो गए।बाबू ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं की गई और उसे वहां से भगा दिया गया। बाद में परिजनों ने घायल बाबू और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने बबेरू कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।