news-details

बांदा में मधुमक्खियों का हमला: पिता और दो बेटे घायल, 11 मवेशी भी प्रभावित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव में मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के अचानक हमले से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पिता अमर नाथ तिवारी (55) और उनके दो बेटे प्रशांत और विक्रांत शामिल हैं। तीनों को बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे अमर नाथ तिवारी अपने बेटों के साथ मवेशियों को भूसा डाल रहे थे। इसी दौरान पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मधुमक्खियों ने तीनों को बुरी तरह डंक मार दिए।परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।हमले का असर सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रहा। पशु बाड़े में बंधे करीब 11 मवेशियों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया, जिससे वे भी प्रभावित हुए। पशु चिकित्सा विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और इलाज की व्यवस्था की जा रही है।गांव में अचानक हुई इस घटना से दहशत का माहौल है।