news-details

बांदा में चलती XUV कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बांदा शहर के जेल रोड पर मंगलवार को एक चलती XUV कार में अचानक आग लग गई। यह घटना स्वराज कॉलोनी गली नंबर 3 के सामने हुई, जहां कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।स्थानीय लोगों के अनुसार, चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ।स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 20 मिनट तक सड़क पर जलती रही। आग के दौरान तेज धमाकों के साथ टायर भी फट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट और अत्यधिक गर्मी को माना जा रहा है। मामले की आगे जांच की जा रही है।