
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन शुभ परिणय गेस्ट हाउस रामबाग में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की, जबकि संयोजन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने किया। सम्मेलन में सीसामऊ विधानसभा के 275 बूथों के अध्यक्ष शामिल हुए।जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन मजबूत होता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क करने और पार्टी की नीतियों व योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम संयोजक सुरेश अवस्थी ने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता का आधार होता है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।सम्मेलन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।