news-details

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान आदिवासी क्रांतिकारी एवं उलगुलान आंदोलन के नायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि देश और समाज के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।