
पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर।
कैथी और मुंडेरा मार्ग को जोड़ने के लिए बिरखेड़ा में 4.17 करोड़ रुपये की लागत से रपटा और संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में परियोजना का शिलान्यास किया गया। रपटा बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को बांदा, फतेहपुर, जसपुरा और पैलानी जाने के लिए सीधा मार्ग मिलेगा। इससे करीब 50 हजार आबादी को लाभ होने की उम्मीद है।