news-details

ब्रज यात्रा में बिट्टा ने प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, किडनी दान की पेशकश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंद्र सिंह बिट्टा ने अपनी दो दिवसीय ब्रज यात्रा के दौरान वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज और देवकी नंदन महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज को दंडवत प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया और दुपट्टा पहनाकर प्रसाद भेंट किया।मुलाकात के दौरान बिट्टा भावुक हो गए और कहा कि जीवन में उन्होंने अनेक संघर्ष देखे हैं और कई जवानों की शहादत के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब ईश्वर और संतों की कृपा से संभव हुआ कि वे आज जीवित हैं। इसी दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी समर्पित करने की इच्छा भी जताई।इस पर संत प्रेमानंद महाराज ने उनकी भावना की सराहना की, लेकिन स्पष्ट किया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे किसी अन्य व्यक्ति के शरीर का अंग स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ईश्वर की कृपा से सेवा कार्य कर रहे हैं और उनका शरीर इसी स्थिति में कार्य करता रहेगा।इसके बाद मनिंद्र सिंह बिट्टा ने देवकी नंदन महाराज से भी मुलाकात की और उनके द्वारा उठाई जा रही सनातन बोर्ड के गठन की मांग का समर्थन किया। देवकी नंदन महाराज ने इस दौरान उत्तर प्रदेश में सनातन बोर्ड के गठन की मांग दोहराई और सरकार से इस दिशा में जल्द निर्णय लेने की अपील की।अपनी यात्रा के दौरान बिट्टा ने गोवर्धन दर्शन किए और बाद में वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम में भी पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 15 मिनट तक संतों से चर्चा की।