news-details

बिरहना गांव में नाली सफाई को लेकर विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राया ब्लॉक के बिरहना गांव में नाली की सफाई को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने अपने मकानों के सामने नाली में मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोक दिया, जिससे सफाई कर्मी को काम करने में परेशानी हुई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायतकर्ता व सफाई कर्मी को बिचपुरी चौकी ले गई।जानकारी के अनुसार, यह समस्या कई दिनों से बनी हुई थी। दो दिन पहले गांव निवासी राकेश कुमार ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नाली में डाली गई मिट्टी नहीं हटाई जा सकी।शनिवार सुबह राकेश कुमार ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राकेश कुमार के साथ सफाई कर्मी लक्ष्मीनारायण को बिचपुरी चौकी ले गई। वहां राकेश कुमार ने अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी।सफाई कर्मी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि नाली रोकने वाले लोगों का कहना है कि आगे रास्ता खराब है। उन्होंने बताया कि आगे की ओर नाली साफ कर दी गई है, जिससे अब पानी निकलने में दिक्कत नहीं है।बिचपुरी चौकी प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामला नाली के पानी के बहाव को लेकर है। पुलिस टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।