news-details

बारादेवी मंदिर परिसर में आग का तांडव

You can share this post!

13 दुकानें राख; 50 लाख का नुकसान

पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। जूही स्थित बारादेवी मंदिर परिसर में गुरुवार तड़के बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की 13 दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानदारों के मुताबिक, हादसे में करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दीपावली के लिए दुकानों में बड़ी मात्रा में माल रखा गया था।आग की सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है।दुकानदारों शाहजहां, रश्मि गुप्ता और राहुल चंदेल सहित अन्य ने आरोप लगाया कि बिजली के पोल पर जर्जर तारों की शिकायत पहले भी केस्को अधिकारियों से की गई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई। उनका दावा है कि तीन साल पहले भी परिसर में इसी तरह आग लग चुकी है।आग बुझने के बाद दुकानदार जले हुए सामान को समेटते नजर आए। केस्को कर्मचारी सुबह मौके पर पहुंचे तो प्रभावित दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। अब दुकानदारों के सामने त्योहार से ठीक पहले कारोबार दोबारा खड़ा करने की चुनौती है।