news-details

बारिश में ढहा दिव्यांग का कच्चा मकान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। सुमेरपुर विकासखंड के मनिकापुर गांव में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते शनिवार देर रात दिव्यांग राम प्रकाश तिवारी का कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय राम प्रकाश घर में ही मौजूद थे। दीवार गिरने की आहट सुनकर परिजनों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।मकान गिरने से परिवार बेघर हो गया है। पीड़ित फिलहाल तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।