news-details

बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने 28 और 30 अक्टूबर को संभावित भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह के अनुसार, हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा तथा झोंकों में 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। अधिकारियों को जलभराव, बिजली आपूर्ति और सड़कों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से पेड़ों, बिजली के खंभों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की गई है। आपदा संबंधी सूचना के लिए कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम नंबर 05368-298052 और 05368-244355 पर संपर्क करें।0