news-details

बिराना रोड को मिला नया रंग-रूप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। बनारस की तर्ज पर कानपुर की सड़कों को नई पहचान देने की पहल की गई है। चटाई महल वार्ड की बिराना रोड पर करीब एक किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर की दीवारों को एक ही रंग में रंगा गया है। इससे पूरी सड़क का नजारा एक जैसा और आकर्षक दिखाई देने लगा है। पार्षद विकास जायसवाल के प्रयासों से कराए गए इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। बिराना रोड शहर का प्रमुख ज्वेलरी बाजार है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक पहुंचते हैं। दीवारों के एकसमान रंग से बाजार की सुंदरता बढ़ी है और सड़क को अलग पहचान मिली है।