news-details

बिना नंबर स्कूटी पर खतरनाक हरकत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक युवक द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक बैटरी स्कूटी पर बिना किसी सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्कूटी चला रहा था और अचानक उसने दोनों हाथ और दोनों पैर हटाकर स्कूटी पर बैठकर स्टंट करना शुरू कर दिया। इस दौरान वाहन सड़क पर दौड़ता रहा, जिससे राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो में एक राहगीर इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड करता दिखाई देता है। जब वह युवक से बात करने की कोशिश करता है तो वह मुस्कुराकर अनदेखा कर देता है। इसके बाद जब नंबर प्लेट की जांच की जाती है तो स्कूटी पर नंबर प्लेट भी नहीं दिखाई देती। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है और किसने बनाया है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोग सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।