news-details

बिना मान्यता चल रहे तीन स्कूल बंद

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र में बुधवार को बिना मान्यता संचालित तीन निजी स्कूलों को बंद करा दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात चंद्र राय ने औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल संचालकों से मान्यता के दस्तावेज मांगे, लेकिन वे प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके।बीईओ ने रामबर बुजुर्ग स्थित रुद्रांश पब्लिक स्कूल, धनौजी खास स्थित केडी पब्लिक स्कूल और टेकुआटार स्थित जेनियस प्ले वे स्कूल का निरीक्षण किया। तीनों विद्यालय खुले मिले और वहां पढ़ाई चल रही थी। मान्यता के दस्तावेज नहीं मिलने पर नियमों के तहत स्कूल बंद करा दिए गए।बीईओ ने कहा कि स्कूल संचालन के लिए विभागीय मान्यता अनिवार्य है। उन्होंने अभिभावकों से दाखिले से पहले स्कूल की मान्यता जांचने और बच्चों को मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही प्रवेश दिलाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता संचालित स्कूलों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।