
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज क्षेत्र के कोरारी हीरशाह निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र अरिन सिंह ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए देशभर में 14वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अरिन ने एचएएल कोरवा से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद केएनआई, सुलतानपुर से बीएससी और एमएससी की शिक्षा हासिल की। अरिन ने बिना किसी कोचिंग के घर से तैयारी करते हुए अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की।सीएसआईआर-यूजीसी नेट विज्ञान विषयों में शोध और उच्च शिक्षा के लिए अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन करने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा है। इसमें सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। देश में 14वीं रैंक हासिल करना अरिन की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।अरिन की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।