news-details

बिना बड़े चीरे के होगा हाईटेक ऑपरेशन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट (एलएलआर) अस्पताल में मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यहां नए सर्जिकल ब्लॉक में “मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग” स्थापित किया जा रहा है, जहां बिना बड़े चीरे के आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किए जाएंगे।कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि यह विभाग सर्जरी यूनिट के तहत एक विशेष इकाई के रूप में काम करेगा। इसके लिए दो हाईटेक ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें एंडोस्कोपी, 3डी-4के लैप्रोस्कोपी और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी।इस तकनीक के जरिए शरीर में छोटे से छेद के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे दर्द कम होता है, घाव जल्दी भरता है और मरीज को जल्दी छुट्टी मिल जाती है। साथ ही बड़े चीरे के निशान से भी छुटकारा मिलता है।डॉ. काला के अनुसार यह तकनीक कैंसर से लेकर कई जटिल बीमारियों के इलाज में प्रभावी है। पेट, छाती, थायराइड, मोटापा और वैरिकोज वेन्स जैसी बीमारियों में भी इसका उपयोग किया जाएगा।इस नई सुविधा से कानपुर और आसपास के मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।