news-details

बाल सेवा योजना के बच्चों से डीएम ने किया संवाद

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों से जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने विकास भवन सभागार, गौरीगंज में संवाद किया। उन्होंने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए नियमित पढ़ाई, अनुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व बताया।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बच्चों को ईमानदारी से पढ़ने, अच्छी आदतें अपनाने और परिवार व समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी वी.पी. वर्मा ने योजना के लाभ, बच्चों के अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।