
पारदर्शी विकास न्यूज़ देवरिया। तरकुलवा के शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, बसंतपुर धूसी में शासन द्वारा संचालित विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। बैंक अधिकारियों ने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को बैंकिंग सुविधाओं तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक अर्पिता राय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए होम लोन, पर्सनल लोन और सैलरी अकाउंट से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने सैलरी अकाउंट पर मिलने वाले एक करोड़ 10 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा कवर के बारे में भी बताया। छात्रों को शून्य बैलेंस पर बैंक खाते खोलने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि मार्केटिंग प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। शाखा प्रबंधक सत्यम कुमार ने बैंकिंग संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान किया।प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किए। संचालन हिंदी प्रवक्ता सतीश कुमार शर्मा ने किया। कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।