news-details

बांके बिहारी कॉरिडोर परियोजना तेज

You can share this post!

 


PARDARSHI VIKASH NEWS श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चल रही इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 13 संपत्तियों की रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है, जबकि 14वीं रजिस्ट्री शुक्रवार शाम तक होने की संभावना है। परियोजना का लक्ष्य मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को लगभग 5 एकड़ तक विस्तारित करना है। परियोजना के तहत मंदिर क्षेत्र में सुरक्षित और सुगम दर्शन व्यवस्था विकसित की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और बेहतर आवागमन सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इससे देश-विदेश से आने वाले भक्तों को राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन आसान होगा।अब तक कुल 1186.46 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की 13 संपत्तियों के बैनामे पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा लगभग 310 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले तीन मकानों के मालिकों ने भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए हैं।हाल ही में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा की मौजूदगी में मकान संख्या 135 का बैनामा भी संपन्न हुआ, जिसे तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के नाम दर्ज कराया गया।यह परियोजना सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई-पावर्ड कमेटी की निगरानी में चल रही है। प्रभावित लोगों को मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था भी दी जा रही है, जिसमें दुकान के बदले दुकान और फ्लैट आवंटन जैसे विकल्प शामिल हैं।