news-details

बिजली कटौती को लेकर सांसद ने सीएम को लिखा पत्र

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अमेठी जिले में लगातार हो रही अघोषित और रात्रिकालीन बिजली कटौती को लेकर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। सांसद ने पत्र के माध्यम से जिले की विद्युत व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए लगातार हो रही बिजली कटौती पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अमेठी में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। हाल के दिनों में अमेठी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आई हैं। सांसद के अनुसार, बिजली कटौती से आम लोगों के साथ व्यापारी, किसान और विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने की मांग की है।