news-details

बिजली चोरी के खिलाफ अभियान

You can share this post!


 पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए लेसा और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शहर के कई इलाकों में अभियान चलाया। अमीनाबाद, न्यू फरीदीपुर, जानकीपुरम, कमता, गोविंद विहार और राधापुरम सहित कई क्षेत्रों में हुई जांच के दौरान बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शन पकड़े गए।चेकिंग टीम के पहुंचते ही कई इलाकों में हड़कंप मच गया। लोग आनन-फानन में कटिया हटाने लगे, लेकिन बिजली विभाग की टीम ने खंभों से सभी अवैध कनेक्शन काट दिए। जांच में करीब 30 किलोवाट लोड की बिजली चोरी सामने आई। मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।अमौसी जोन के न्यू फरीदीपुर में 62 कनेक्शनों की जांच की गई। यहां मीटर बाईपास और अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की गई। जानकीपुरम क्षेत्र में भी कई घरों में सीधे केबल जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी गई।कमता उपकेंद्र क्षेत्र में अवैध बिजली उपभोग का मामला सामने आया, जबकि गोविंद विहार और राधापुरम की झुग्गी बस्तियों में सैकड़ों कटिया कनेक्शन हटाए गए। अमीनाबाद क्षेत्र में भी दो घरों में बिजली चोरी मिलने पर कार्रवाई की गई।बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।