news-details

बृजेंद्र यादव ने बिठूर में दिया ‘परिवर्तन’ का नारा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में कुढ़नी स्थित हनुमान मंदिर में समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित हुई। इसमें युवाओं, किसानों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में सपा नेता बृजेंद्र यादव ने ‘बिठूर मांगे परिवर्तन’ का नारा देते हुए प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याओं और खनन जैसे मुद्दे उठाए।बृजेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना जरूरी है। उन्होंने किसानों को खाद-बीज से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने की आवश्यकता भी बताई। उनका दावा था कि सपा की सरकार बनने पर इन मुद्दों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने, उनकी समस्याएं सुनने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत बताई।आयोजकों के अनुसार, बैठक में बड़ी संख्या में युवा, किसान और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।