news-details

बाजार गई किशोरी लापता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 28 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे कमलानगर बाजार सामान लेने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। मां ने देवकली मजरे दुलापुर निवासी साहिल पर बहला-फुसलाकर बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि शिकायत पर बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।