news-details

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के कटारी गांव में पानी की टंकी के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 70 वर्षीय दान बहादुर की मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार, कटारी गांव निवासी दान बहादुर रात करीब 10 बजे साइकिल से घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही पल्सर बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जामो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।मृतक के बेटे अशोक कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक अमलेश पुत्र कामता प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।