news-details

बाइक की टक्कर से रिटायर्ड जेई की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में हथकिला और मिश्रौली के बीच करौंदी आरामशीन के पास चार सितंबर को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर रामचंद्र तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पोते आदर्श तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रामचंद्र तिवारी अन्तू कुशहा स्थित रिश्तेदारी जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी अमेठी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106(1) और 281 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।