
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बंधुआ कला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे डेरा वासी होटल के सामने बाइक को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और थाना पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा गया।घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान धम्मौर थाना क्षेत्र के लोहार पश्चिम जिल्वा निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई। हादसे में उनकी पत्नी लालमती और साली श्रीदेवी भी घायल हुई हैं। बताया गया कि ई-रिक्शा संख्या UP44 CT 9280 सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने अचानक बाइक आने से चालक ने बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन पलट गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात बहाल कराया।