
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर लीणा नाला की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में 26 वर्षीय महेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।