
उन्नाव। जनपद के बिघापुर में आज प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं प्रकर गुप्ता द्वारा उन्नाव से बिघापुर तक बसों की विशेष व्यवस्था कराई गई है।इस भव्य कथा का आयोजन अरुण सिंह द्वारा कराया जा रहा है। बसों की व्यवस्था से उन्नाव शहर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।