news-details

बेंगलुरु के डे-केयर में मासूम से क्रूरता, वायरल वीडियो के बाद 5 केयरगिवर पर केस

You can share this post!

 

 PARDARSHI VIKASH NEWS बेंगलुरु स्थित आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस के डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के बच्चे के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चा टॉयलेट में बंद होकर रोता दिखाई दे रहा है, जबकि एक महिला उसका वीडियो बना रही है। दूसरे वीडियो में बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके चेहरे पर जेट स्प्रे से पानी डाला जा रहा है। एक अन्य वीडियो में बच्चे को फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम में बैठाकर डराया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच महिला केयरगिवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डे-केयर सेंटर का संचालन सीधे कंपनी कर रही थी या किसी बाहरी एजेंसी के माध्यम से। कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। घटना के बाद कैपजेमिनी ने एहतियात के तौर पर अपने ऑन-कैंपस डे-केयर सेंटर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।