
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बीएनएसडी कॉलेज, चुन्नीगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादा जीवन, उच्च विचार के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य टीएल श्रीवास्तव, डॉ. दिवाकर मिश्र, पवन त्रिपाठी, डॉ. ओम शंकर तिवारी, डॉ. समीर कुमार, डॉ. माधुरी पांडे, अर्चना सिंह, विजयलक्ष्मी, श्रुति गुप्ता, अनुराग श्रीवास्तव, अतुल दीक्षित, धीरेंद्र मिश्रा, विशाल वर्मा, विजयपाल साहू, मणीन्द्र कुमार और रमेश चंद्र पांडे सहित सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।