
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
हरदेव नगर, कर्रही सब्जी मंडी स्थित बी.एल. स्मारक पब्लिक स्कूल में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कानपुर दक्षिण के संयोजक सुशील कुमार एवं पीयूष मिश्रा ने विद्यालय के बच्चों को हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के उद्देश्य और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान बी.एल. स्मारक पब्लिक स्कूल के फाउंडर डॉ. मनोज कुमार ने भी बच्चों को संबोधित किया और हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि यह मेला समाज में संस्कार, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने का माध्यम है। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही सेवा और संस्कार की भावना विकसित करना समाज के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।सुशील कुमार एवं पीयूष मिश्रा ने बच्चों से मेले की गतिविधियों में सहभागिता करने और इसके संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

