news-details

बीएचयू में बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली वॉकॉथन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल कार्यालय वाराणसी की ओर से मंगलवार को बीएचयू परिसर में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत वॉकॉथन आयोजित की गई। महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख मिथिलेश कुमार ने झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें उप महाप्रबंधक मनोज कुमार बक्शी, भारत भूषण और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों ने भाग लिया।
17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चल रहे अभियान की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक’ है। मिथिलेश कुमार ने कहा कि अभियान के माध्यम से ग्राहकों को सतर्कता और ईमानदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मनोज कुमार बक्शी ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। भारत भूषण ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में बैंकिंग लेन-देन के दौरान सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि छोटी लापरवाही भी बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।