
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। जनता दर्शन के बाद सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव में संचालित बूचड़खानों को बंद कराने का अपना पुराना वादा एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि बूचड़खाने बंद कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इन्हें बंद कराया जाएगा। सांसद ने अब तक इस दिशा में सफलता नहीं मिलने पर खेद भी जताया।साक्षी महाराज ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने उन्नाव में बूचड़खाने बंद कराने का वादा किया था। उन्नाव में चमड़ा उद्योग से जुड़ी कई फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में बूचड़खाने बंद होने के संभावित प्रभाव को लेकर चमड़ा उद्योग और रोजगार के मुद्दे पर भी चर्चा होती रही है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उन्नाव कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम के बाद साफ-सफाई की जाती है। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए अपने घर का उदाहरण भी दिया।वहीं राहुल गांधी से जुड़े दलित उत्पीड़न के मुकदमे को लेकर साक्षी महाराज ने अपनी टिप्पणी में इसे “कार्टून” बताया। सांसद के इन बयानों के बाद उन्नाव में बूचड़खाने बंद कराने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।