
pardarshi vikas news kanpur भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आंबेडकर जयंती कार्यक्रमों के तहत रविवार को सीसामऊ विधानसभा के रामबाग स्थित शुभ परिणय गेस्ट हाउस में भव्य संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया, वही आज राजनीतिक स्वार्थ में संविधान की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के विचारों को वैश्विक सम्मान मिला है और भाजपा ने हमेशा संविधान व आंबेडकर को सर्वोच्च सम्मान दिया है।
पूर्व महापौर रविंद्र पाटनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहेब के पंचतीर्थों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति समर्पित हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। संचालन संदीप पासवान ने किया, जबकि आयोजन भाजपा उत्तर जिले की मंत्री रीता पासवान ने संभाला। इस दौरान कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।