news-details

बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया नमन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर भाजपा कानपुर उत्तर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया। सभा को विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश अवस्थी और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह ने अडिग संकल्प, राष्ट्रवादी सोच और जनसेवा के जरिए राजनीति में विशिष्ट पहचान बनाई। राम मंदिर आंदोलन में उनके दृढ़ नेतृत्व ने उन्हें देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उनका संघर्ष, सादगी और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा देती रहेगी।कार्यकर्ताओं ने बाबूजी के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, शिवांग मिश्रा, नवाब सिंह, रीता पासवान, विनोद पाल, मोनेन्द्र राजपूत, रामजी गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, राधा सैनी, अभिमन्यु सक्सेना, सोनू राठौर, सचिवेंद्र सिंह सेंगर, सुरेश गुप्ता, जिशान अहमद, स्पर्श कटियार और पीयूष आनंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।