
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संस्थागत नवाचार परिषद (आईआईसी) और नवाचार, इन्क्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) के संयुक्त तत्वावधान में “सतत विकास के लिए नवाचार एवं विचार” विषय पर छात्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोजगार, कृषि, आपातकालीन संचार और तकनीकी नवाचार से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। दीपांशु मिश्रा और गुलशन यादव ने एआई आधारित करियर डिजिटल ट्विन, बलजीत राम ने आपातकालीन संचार के लिए सौर ऊर्जा आधारित ड्रोन प्रणाली तथा चन्द्र प्रकाश ने स्थानीय व्यवसायों से विद्यार्थियों को जोड़ने वाले डिजिटल मंच का विचार प्रस्तुत किया। मंजीत शर्मा, श्रुति श्रीवास्तव और नीलेश ने भी अपने नवाचार प्रस्तुत किए।