news-details

बीबीडी में बस ने बाइक सवार नवविवाहिता को कुचला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  बीबीडी इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, सैरपुर के छठा मील निवासी स्मृति पांडेय अपने पति अतुल के साथ बाइक से अयोध्या टीईटी परीक्षा देने जा रही थीं। सुबह करीब 5 बजे बीबीडी क्षेत्र में रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने मर्सिडीज शोरूम कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्मृति दूसरी ओर गिर गईं और उठने की कोशिश कर रही थीं, तभी बस चालक ने रफ्तार बढ़ाकर उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।घायल पति अतुल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार, स्मृति की शादी इसी साल 26 फरवरी को हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।