news-details

अयोध्या: ये सरकार काम में जीरो, बातों में हीरो है:सपा विधायक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या
आयोजित PDA महाजन पंचायत कार्यक्रम में डॉ. रागिनी सोनकर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा ममता बनर्जी के साथ हुई अभद्रता पर चुप रही।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद कार्यकर्ता हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत सामान्य है, लेकिन इसका जवाब महिलाएं जरूर देंगी।2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव तय है और PDA की सपा सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा “काम में जीरो और बातों में हीरो” है।महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि घटनाओं के समय जिम्मेदार नेता कहां रहते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है, धर्म के आधार पर नहीं।कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।