
PARDARSHI VIKASH NEWS Ayodhya में माता-पिता के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की है, जहां सोते समय एक युवक बच्ची को उठाकर सीढ़ियों के नीचे ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। आरोपी ने बच्ची के होंठ और नाक पर दांत से काट लिया। परिजनों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। घटना 11 मई की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।पीड़िता के परिजनों के अनुसार, वे 10 मई को फूलपुर थाना क्षेत्र से राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या आए थे और रात में रेलवे स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया में सो रहे थे। भोर करीब 3:40 बजे आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया। बच्ची के पिता ने पीछा किया तो आरोपी उसे गलत तरीके से छू रहा था। इसी दौरान उसने बच्ची के चेहरे पर काट भी लिया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को छुड़ाया।मामले के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया, जहां मनो-सामाजिक परामर्शदाता ने उसकी काउंसलिंग की। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि पीड़िता का परिवार Chennai में रहता है और कानूनी कार्रवाई की पैरवी करने में असमर्थता जता रहा था। ऐसे में समिति की ओर से परिवार की सहायता के लिए एक सहायक व्यक्ति नियुक्त किया गया है।