news-details

अयोध्या में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत शिवालयों में विशेष स्वच्छता और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत सोमवार को जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर स्थित सभी शिवालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है।इस अभियान के दौरान शिव मंदिरों में केवल स्वच्छता ही नहीं, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इनमें मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इन सभी आयोजनों में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।इसके साथ ही श्री नागेश्वरनाथ मंदिर से महिलाओं की सहभागिता के साथ एक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। प्रशासन ने सभी शिवालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।