news-details

अयोध्या में डीएम बदले, शशांक त्रिपाठी को मिली जिम्मेदारी

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Ayodhya

 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वहीं निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
शशांक त्रिपाठी इससे पहले बाराबंकी में जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्होंने आईआईटी कानपुर से शिक्षा प्राप्त की है और संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में देश में पांचवीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में आए थे। अपने करियर में वे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
वहीं निखिल फुंडे ने अयोध्या में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम विकास कार्य कराए और प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। अब उन्हें नई जिम्मेदारी देते हुए मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।