
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में करीब 200 बिस्वा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण और प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि मुरावन टोला तारापुर रजौली में विजय यादव द्वारा लगभग 100 बिस्वा भूमि पर कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं गौरा पट्टी, तारापुर रजौली के पास एके पांडेय द्वारा करीब 100 बिस्वा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति कराई जा रही प्लाटिंग और निर्माण कार्यों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।प्राधिकरण सचिव ने लोगों से अपील की कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण या विकास कार्य न कराएं। उन्होंने कहा कि केवल प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट वाली भूमि का ही क्रय-विक्रय करें। स्वीकृत ले-आउट की सूची प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।