news-details

अधिवक्ताओं ने मनाई बाबू सीबी निगम की जयंती

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कचहरी परिसर में लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबू चंद्रभान (सीबी) निगम की जयंती पर अधिवक्ताओं ने समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता सईद नकवी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की। सईद नकवी ने कहा कि सीबी निगम रेंट और दीवानी मामलों के जाने-माने अधिवक्ता थे। वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए लगातार सक्रिय रहते थे। खासकर जूनियर अधिवक्ताओं को कानून की नवीनतम जानकारी देने पर उनका विशेष ध्यान रहता था। उन्होंने लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। अधिवक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।सीबी निगम के पुत्र प्रदीप कुमार निगम ने भी पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के दिखाए रास्ते पर चलते हुए युवा अधिवक्ताओं को कानून की नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जल्द ही कक्षाएं शुरू करेंगे।समारोह के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मिष्ठान वितरित किया। कार्यक्रम में लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवींद्र शर्मा, मोतीलाल गौड़, विजय कुमार, हरनाम सिंह तोमर, हरिशंकर अग्निहोत्री, शेखर सिंह, अनुराग मिश्रा, अमन कुमार, आदित्य मिश्रा, मो. इफ्तखार और वीर जोशी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।