news-details

अधिवक्ताओं को कैशलेस इलाज योजना से जोड़ने की घोषणा का स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक सोमवार शाम 6 बजे कोर्ट कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज में अधिवक्ताओं को कैशलेस इलाज योजना से जोड़ने की घोषणा का स्वागत किया गया।समिति के संयोजक एवं लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री आवास पर अधिवक्ताओं की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लेकर प्रतिवेदन सौंपकर वार्ता भी की गई थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को सपरिवार कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग को सकारात्मकता से लिया था।रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं को शीघ्र 5 लाख रुपये की कैशलेस इलाज योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करती है और उम्मीद है कि अधिवक्ताओं तथा उनके परिवारों को जल्द इसका लाभ मिलेगा।बैठक में मो. तौहीद, केके यादव, प्रेम शंकर दीक्षित, लालू, साजिद खान, आयुष शुक्ला, चैतन्य जायसवाल, अंसार अहमद, अमर दीप वर्मा, शाहिद जमाल और वीर जोशी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।