news-details

अस्पताल में भर्ती अखिलेश की हालत में सुधार

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

उर्सला अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता अखिलेश दुबे की सेहत में अब सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल सामान्य हो गया है, वहीं सेप्टीसीमिया और यूरिन इन्फेक्शन (यूटीआई) भी काफी हद तक नियंत्रित हो चुका है।अखिलेश दुबे को 6 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जांच में संक्रमण समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आई थीं। करीब 15 दिन तक चले इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और हालिया रिपोर्ट में जरूरी पैरामीटर सामान्य पाए गए हैं।डॉक्टरों ने बताया कि अब उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इलाज के दौरान उन्हें तनाव, घबराहट और बेचैनी की शिकायत थी, जिसके चलते मानसिक रोग विशेषज्ञ की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया है। यह प्रक्रिया अगले 15 दिनों तक जारी रहेगी।वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र के अनुसार, सभी रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य होने के बाद उनके घुटने की समस्या के लिए सर्जरी की जाएगी, जिसकी तैयारी ऑर्थो सर्जन की निगरानी में की जा रही है।