news-details

अर्धनारेश्वर मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ | औरैया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चलाए जा रहे ‘जीवनधारा पौधारोपण अभियान’ के तहत रविवार को महामाया मंगला काली मंदिर के परिक्रमा पथ स्थित प्राचीन अर्धनारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृहद पौधारोपण किया गया। समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में कदम, चितवन, चांदनी, हरसिंगार, गुड़हल, पीपल, बरगद, अशोक और बेलपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण के बाद पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित हुई। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि वर्षा चक्र में पेड़-पौधों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 4240 पौधों का पौधारोपण एवं वितरण किया जा चुका है। 5100 पौधों का लक्ष्य पूरा होने तक अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में मनीष पुरवार, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा सहित पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।