
मौका मिला तो हर भाई-बहन लड़ेगा चुनाव:अपराजिता
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष अपराजिता सिंह उर्फ ममता सिंह के उन्नाव में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। नवाबगंज पक्षी विहार, दही चौकी, लखनऊ-कानपुर बाईपास, कचहरी और जिला अस्पताल सहित कई स्थानों पर स्वागत के बाद वह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं।आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर पूछे गए सवाल पर अपराजिता सिंह ने कहा कि मौका मिला तो उन्नाव का हर भाई-बहन विधायक बनकर चुनाव लड़ेगा। उनके इस बयान को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।अपराजिता सिंह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए पीडीए का अर्थ ‘पराया धन अपना’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की सोच दूसरे की जमीन और मकान पर अधिकार करने वाली रही है।दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। अपराजिता सिंह ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान कई लड़कियां घायल हुईं, लेकिन प्रियंका गांधी ने उनकी सुध नहीं ली और वह डांस कर रही थीं। उनके इन बयानों पर राजनीतिक चर्चा तेज होने की संभावना है।गौरतलब है कि अपराजिता सिंह पिछले विधानसभा चुनाव में बांगरमऊ सीट से भाजपा का टिकट मांग रही थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। अब उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।