
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी को लेकर पैरवीकारों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने गंभीर अपराधों, महिला और बाल अपराधों समेत महत्वपूर्ण मामलों में तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गवाहों की समय पर उपस्थिति और जरूरी दस्तावेज न्यायालय में उपलब्ध कराने को कहा।